CG Anganwadi Worker Helper Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिला उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए कार्यकर्ता (Worker) और सहायिका (Helper) पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती विशेष रूप से जशपुर एवं कोरिया जिले में खाली पड़े आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए है। यह पूरी तरह से स्थानीय निवासियों (केवल महिला उम्मीदवारों) के लिए निकली भर्ती है। आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में रखी गई है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित परियोजना कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकती हैं। आगे इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे कि पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, और महत्वपूर्ण तिथियां विस्तार से दी गई हैं।
CG Anganwadi Worker Helper Recruitment 2025: Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | CG Anganwadi Worker & Helper Recruitment 2025 |
| विभाग | छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग |
| पद का नाम | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका |
| आवेदन का तरीका | ऑफलाइन मोड |
| भर्ती का स्थान | जशपुर एवं कोरिया जिला (शहरी/ग्रामीण क्षेत्र) |
| चयन प्रक्रिया | शैक्षणिक योग्यता और स्थानीयता के आधार पर |
| शुल्क | कोई आवेदन शुल्क नहीं |
| वेतन/मानदेय | विभाग के नियमों के अनुसार मानदेय (Honorarium) दिया जाएगा |
| किसके लिए | केवल महिला उम्मीदवारों के लिए |
Table Of Contents
Table of Contents
CG Anganwadi Worker Helper Recruitment 2025: Important Dates
जशपुर और कोरिया जिले के लिए आवेदन की तिथियां अलग-अलग निर्धारित की गई हैं:
| घटनाक्रम | कोरिया जिले हेतु तिथि | जशपुर जिले हेतु तिथि |
|---|---|---|
| विज्ञापन जारी होने की तिथि | 06 अक्टूबर 2025 | 14 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 15 अक्टूबर 2025 | 15 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22 अक्टूबर 2025 | 30 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन जमा करने का समय | सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक | |
| आवेदन जमा करने का स्थान | संबंधित परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कार्यालय |
CG Anganwadi Worker Helper Recruitment 2025: Post Details
भर्ती जशपुर और कोरिया जिले के विभिन्न केंद्रों के लिए निकाली गई है।
जशपुर जिले हेतु रिक्त पद:
| पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या | केंद्र का नाम | ग्राम पंचायत/नगर पंचायत |
|---|---|---|---|
| आंगनबाड़ी कार्यकर्ता | 01 | देवीद्ड़गांव | झिलमिली |
| आंगनबाड़ी सहायिका | 01 | बोकी | कुरुरडांड (गुल्लुडाँड) |
कोरिया जिले (शहरी क्षेत्र) हेतु रिक्त पद:
| पद का नाम | सेक्टर का नाम | वार्ड क्रमांक | केंद्र का नाम |
|---|---|---|---|
| कार्यकर्ता | कोरिया (शहरी) | 36 | रिश्दी–2 |
| कार्यकर्ता | कोरिया (शहरी) | 24 | बुधवारी–3 |
| कार्यकर्ता | कोरिया (शहरी) | 17 | घुड़देवा–2 |
| सहायिका | कोरिया (शहरी) | 35 | बालको झगरहा |
| सहायिका | कोरिया (शहरी) | 48 | कोहडीया–1 |
| सहायिका | कोरिया (शहरी) | 07 | बांकीभोंगरा |
CG Anganwadi Worker Helper Recruitment 2025: Eligibility Criteria
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
शैक्षणिक योग्यता:
| पद का नाम | न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| आंगनबाड़ी कार्यकर्ता | 12वीं बोर्ड उत्तीर्ण |
| आंगनबाड़ी सहायिका | 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण |
आयु सीमा:
- अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- जिन अभ्यर्थियों ने पहले से आंगनबाड़ी सहायिका/सह-सहायिका/सह-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
निवास (स्थानीयता):
- अभ्यर्थी को अनिवार्य रूप से उसी ग्राम पंचायत / नगर निगम / वार्ड की स्थायी निवासी होना चाहिए जहाँ का केंद्र रिक्त है।
- आवेदन के साथ आवासीय प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
CG Anganwadi Worker Helper Recruitment 2025: Required Documents
आवेदन पत्र जमा करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self Attested) प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है:
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र (8वीं / 12वीं)।
- जन्मतिथि प्रमाणपत्र / 10वीं की अंकसूची।
- निवास प्रमाणपत्र (स्थानीय निवासी होने का प्रमाण)।
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
- विधवा / परित्यक्ता / तलाकशुदा प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
- अनुभव प्रमाणपत्र (यदि पहले आंगनबाड़ी में कार्य किया है)।
- मतदाता पहचान पत्र / आधार कार्ड।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
CG Anganwadi Worker Helper Recruitment 2025: How to apply
आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके अपना आवेदन जमा कर सकती हैं:
- आवेदन पत्र प्राप्त करें: सबसे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- फॉर्म भरें: आवेदन पत्र में सभी आवश्यक और सही जानकारी भरें।
- दस्तावेज संलग्न करें: ऊपर बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां (Self Attested Copies) फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- जमा करें: भरे हुए आवेदन पत्र और संलग्न दस्तावेजों को संबंधित परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कार्यालय में जमा करें।
- जमा करने का तरीका: उम्मीदवार आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या डाक द्वारा जमा कर सकती हैं।
- अंतिम तिथि का ध्यान रखें: आवेदन पत्र निर्धारित अंतिम तिथि (जशपुर के लिए 30 अक्टूबर 2025, कोरिया के लिए 22 अक्टूबर 2025) तक ही स्वीकार किए जाएंगे; विलंब से प्राप्त आवेदन निरस्त माने जाएंगे। अपूर्ण या गलत जानकारी वाला आवेदन भी निरस्त कर दिया जाएगा।
CG Anganwadi Worker Helper Recruitment 2025: Application Fee
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी | NIL (कोई शुल्क नहीं) |
CG Anganwadi Worker Helper Recruitment 2025: Selection Process
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर चयन प्रक्रिया निम्नलिखित आधार पर होगी:
- चयन का आधार: अभ्यर्थियों का चयन मुख्य रूप से उनकी शैक्षणिक योग्यता (Merit) और स्थानीयता (Locality) के आधार पर किया जाएगा।
- पात्रता सूची: आवेदन पत्रों की जांच के बाद पात्र उम्मीदवारों की सूची संबंधित परियोजना कार्यालय में प्रकाशित की जाएगी।
- अंतिम आदेश: अंतिम नियुक्ति आदेश संबंधित परियोजना अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा।
- प्रशिक्षण: चयन के पश्चात कार्यरत उम्मीदवारों को विभागीय नियमों के अनुसार प्रशिक्षण (Training) दिया जाएगा।
- न्यायालयीन प्रक्रिया: यदि किसी केंद्र पर कोई विवाद या न्यायालयीन प्रक्रिया लंबित है, तो चयन न्यायालय के आदेशानुसार किया जाएगा।
CG Anganwadi Worker Helper Recruitment 2025: Pay Scale
महिला एवं बाल विकास विभाग के नियमानुसार, कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मानदेय (Honorarium) दिया जाएगा। यह मानदेय विभाग द्वारा समय-समय पर निर्धारित दरों के अनुसार होगा।
CG Anganwadi Worker Helper Recruitment 2025: Important Instructions
- आवेदन केवल महिला उम्मीदवारों द्वारा ही किया जा सकता है।
- सभी प्रमाणपत्रों की प्रतियां स्वयं सत्यापित (Self Attested) होनी चाहिए।
- आवेदन पत्र में गलत जानकारी देने पर या अपूर्ण होने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
- अभी यह भर्ती सिर्फ कोरबा और जशपुर जिले में निकली है, लेकिन जैसे ही प्रदेश के अन्य जिलों (जैसे रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, महासमुंद, बस्तर) में नई अपडेट आएगी, उसकी जानकारी आपको दी जाएगी।
CG Anganwadi Worker Helper Recruitment 2025: Notification PDF

CG Anganwadi Worker Helper Recruitment 2025: Important Links
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | Download |
| Official website jaspaur | Click Here |
| Offcial Website Korea | Click Here |


Sumitra